ग़ाज़ियाबाद:- साहिबाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब पौने दो बजे तीनों नाबालिग बहनें चुपचाप बिस्तर से उठीं। मां के गाल को चूमकर और पिता से ‘आई लव यू’ कहकर वे मंदिर वाले कमरे में चली गईं और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद टीलामोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में नौवीं मंजिल से तीनों के कूदने की आवाज ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। मोबाइल फोन की लत छुड़ाने के लिए पिता द्वारा रोक लगाए जाने के बाद तीनों सगी बहनों ने कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या कर ली। तीनों बहनें लंबे समय से कोरियन गेम, ड्रामा स सीरियल देखकर पूरी तरह से कोरियन कल्चर की आदी हो चुकी थीं।
तीनों बहनों की उम्र 16, 14 व 12 साल है। मौके पर छोड़े गए सुसाइड नोट में किशोरियों ने स्वजन द्वारा कोरियन कल्चर छुड़वाए जाने को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मोबाइल फोन, सुसाइड नोट व अन्य साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। मोबाइल फोन में मशगूल रहने व कोरियन कल्चर से बाहर निकालने के लिए कुछ दिन पहले ही पिता ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद मंगलवार रात तीनों बहनों ने यह कदम उठाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Job Alert) SSB कांस्टेबल के 827 पदों पर अवसर
हल्द्वानी :(दुखद) मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से घर में कोहराम
साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस 
