चंपावत– जिले में भेटी गांव के रघुवर मुरारी कोरोना महामारी के बाद गांव आने वाले प्रवासियों के लिए मिसाल बने हैं। रघुवर मुरारी वर्तमान में उच्च तकनीक से सब्जी उत्पादन कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। पॉलीहाउस और मल्चिंग विधी से खेती कर वह अच्छी उपज प्राप्त कर रहे हैं। उनके द्वारा जैविक खेती से तैयार सब्जियां स्थानीय बाजार में हाथों हाथ बिक जाती हैं।
उत्तराखंड- सांसद अजय भट्ट को मिली एक और जिम्मेदारी, इस समिति का बनाया गया सदस्य
रघुवर मुरारी ने वर्ष 2000 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए की शिक्षा प्राप्त की। तीन साल इतिहास से पीएचडी अधूरी छोड़ रघुवर को माटी का प्रेम लोहाघाट खींच लाया। सरकारी नौकरी की चिंता छोड़ हाथ में फावड़ा और कुदाल लेकर खेत की ओर निकल पड़े। भेटी कर्णकरायत लोहाघाट गांव में 40 से अधिक नाली में उन्होंने पहले आलू की खेती पर फोकस किया।

उत्तराखंड- इस अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद और कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट के सहयोग से उन्होंने जैविक आलू, पत्ता गोभी, फूल गोभी, बैगन, टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकली, चुकंदर, गाजर, खीरा, ककड़ी, लौकी, धान, मढुंवा, गेहूं आदि का उत्पादन करना शुरू कर दिया। इसके अलावा डेयरी, मछली पालन का कार्य कर रहे हैं।
हल्द्वानी- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, लगाए गम्भीर आरोप
उन्होंने बताया कि वह रोजाना 5 बजे उठकर परिवार दिनचर्या शुरू कर देते हैं। वह अपना ज्यादातर उत्पाद लोहाघाट में ही बेचते हैं। रघुवर ने प्रवासियों को भी संदेश देते हुए कहा कि अगर वह चाहें तो पहाड़ में रहकर खेती कर महानगरों से अच्छा कमा सकते हैं और वह उनकी सहायता करने के लिए हर पल तैयार हैं। जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा के अनुसार विभाग की ओर से प्रगतिशील काश्तकारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

नैनीताल-(बड़ी खबर) श्रीनगर एनआईटी कैंपस मामले में हाईकोर्ट का आया फैसला, जाने
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
