कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के किरौली गांव में दंपती के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर दे मारा। इससे पति की मौत हो गई। देवर ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी
मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह विष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज करव लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने व आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की व जाएगी। इधर, जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
