कोरोनावायरस को लेकर इस माह के शुरू में चर्चा में आए चंपावत जिले का सल्ली गांव अब संवेदनशील नहीं है। सोमवार को गांव के 396 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण में सभी लोग फिट पाए गए। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि 5 अप्रैल से कम्युनिटी सर्विलांस में रखे गए इस गांव को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद खोल दिया जाएगा।
जानिए UP के सीएम ‘योगी’ का सफर उत्तराखंड के इस गांव से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक..
इस गांव में रोड निर्माण में लगा एक नेपाली मजदूर 4 अप्रैल को नेपाल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह मजदूर 27 मार्च को इस गांव से गया था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने गांव को कम्युनिटी सर्विलांस में रखा था। 14 दिन पूरे होने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को एसडीएम अनिल गब्र्याल और सीओ ध्यान सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी। डॉ. मनीष बिष्ट और डॉ. गिजेंद्र चौहान ने आठ घंटें में गांव के 396 लोगों का परीक्षण किया। सभी लोग फिट पाए गए। वायरल से ग्रस्त 13 लोगों को टीम ने दवा दी। परीक्षण करने में फार्मेसिस्ट विनोद जोशी ने भी सहयोग किया। इसी के साथ मंगलवार से गांव से कम्युनिटी सर्विलांस हटा ली जाएगी। बीडीसी सदस्य कमल रावत, पूर्व प्रधान पूरन सिंह रावत ने कहा कि गांव के लोग सोशल डिस्टेंसिंग और प्रशासन द्वारा दिए गए अन्य सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।
हल्द्वानी-बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र में देर रात अचानक धूं-धूं कर जली कार, साजिश या हादसा…

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 
