हल्द्वानी – आयुक्त दीपक रावत द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई के अलावा भी प्रतिदिन लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अल्मोडा निवासी पार्वती भण्डारी की 8 वर्ष पुरानी भूमि विवाद का मौके पर समाधान किया।
अल्मोडा मूल निवासी पार्वती भण्डारी पत्नी रमेश चन्द्र भण्डारी वर्तमान निवासी बडी मुखानी हल्द्वानी ने वर्ष 2016 में 1000 स्क्वायर फीट का प्लाट कुशाग्र हैबिटेट डेपलपर्स प्राइवेट लिमिटेड जसपुर उधमसिंह नगर में 5 लाख की धनराशि में क्रय किया था। कुशाग्र डेपलपर्स द्वारा उक्त प्लाट की रजिस्ट्री नही की गई। श्री भण्डारी ने बताया कि वर्ष 2016 से बार-बार बताने के बाद भी रजिस्ट्री नही की गई। गुरूवार को भण्डारी द्वारा भूमि विवाद के बारे में आयुक्त श्री रावत को अवगत कराया।
आयुक्त श्री रावत ने तत्काल कार्यवाही करते हुये बिल्डर्स एवं स्थानीय राजस्व अधिकारियों को शुक्रवार को कार्यालय में तलब कर उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिये।
कुशाग्र बिल्डर्स द्वारा लिखित में बताया गया कि श्री भण्डारी के प्लाट की रजिस्ट्री 8 जुलाई को कर दी जायेगी। आयुक्त ने चेतावनी देते हुये कहा कि 8 जुलाई को रजिस्ट्री नही होने पर कुशाग्र बिल्डर्स के खिलाफ लैंडफ्रॉड में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME
उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान 

