हल्द्वानी : हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में सिंचाई, लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद अजय भट्ट ने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में गोला पुल को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे इसके लिए सभी जरूरी एहतियाती कार्य समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने गोला नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर तत्काल डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने तथा उसकी प्रति उन्हें उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने 15 मार्च तक पनचक्की-कटघरिया नहर कवरिंग का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने निर्माण कार्यों को तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चीनगर नहर कवरिंग के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने और संबंधित एस्टिमेट की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और अभियंताओं को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिक बिजली बिल की शिकायत मिलने पर नियमानुसार सब-मीटर लगाकर जांच करने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और झूलते तारों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
