CHAMPAWAT NEWS: इस महीने उत्तराखंड में हत्याओं और आत्महत्याओं का दौर जारी है। शहर हो या पहाड़ अपराधी हावी है। अब खबर पहाड़ के चंपावत जिले से है। जहां नामकरण संस्कार में गये चचेरे भाई को तीन सगे भाइयों ने पीट पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान घायल युवक को खटीमा रेफर किया गया लेकिन वहां से भी उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नामकरण संस्कार में हुआ झगड़ा
जानकारी के अनुसार विगत 14 सितंबर को चंपावत जिले के चल्थी के पास नौलापानी गांव में एक नामकरण संस्कार था। इस दौरान नामकरण संस्कार मेें ग्राम प्रधान गीता देवी के पति जीवन लाल पुत्र गणेश राम का गांव के लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मृतक के चेचेरे भाई महेश, कमल व नवीन पुत्र प्रेम राम ने जीवन लाल पर लाठी डंडे व घूसों से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। जिसके बाद गंभीर हाल में उसे उसे संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया।
टनकपुर से हल्द्वानी पहुंचने तक मिली मौत
टनकपुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां से परिजन उसे खटीमा के एक निजी चिकित्सालय में ले गये। वहां हालत खराब होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
तीन चचेरे भाईयों पर हत्या का आरोप
इस मामले में मृतक के पिता गणेश राम ने बताया कि नामकरण संस्कार के दिन उनके पुत्र जीवन को तीनों चचेरे भाईयों ने बुरी तरह से पीटकर घायल अवस्था में रास्ते में फेंक दिया था। जब उन्होंने अपने पुत्र की खोजबीन की तो वह घायल अवस्था में जंगल में किनारे पड़ा मिला। आरोप है कि महेश, कमल व नवीन तीनों भाईयों ने उनके पुत्र की हत्या की है। वह पुलिस को तीनों के खिलाफ तहरीर सौंपेंगे। टनकपुर के एसओ जसवीर चौहान ने बताया कि मृतक का पीएम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं आयी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

