Rudrapur News: पिछले एक माह से आत्महत्या की कई ख़बरे आई है। अब फिर से ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक मामला और आया है। बताया जा रहा है यहाँ रात की डयूटी पूरी कर कमरे में लौटे अल्मोड़ा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के ग्राम दियारी निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह कैड़ा पुत्र भोपाल सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह आवास विकास में किराए के मकान में अकेले रहता था। उसकी पत्नी मंजू, पुत्री भूमिका और पुत्र गौरव गांव में ही रहते थे।
शुक्रवार को उसकी रात की डयूटी थी। डयूटी करने के बाद शनिवार सुबह वह अपने कमरे में पहुंचा। पुलिस के अनुसार दोपहर में बुलेट सवार कंपनी की ड्रेस पहने दो लोग उसके कमरे में गए। इसके बाद वह तत्काल वापस चले गए। यह देख मकान स्वामी को शक हुआ तो वह नरेंद्र के कमरे में गई। जब मकान स्वामी ने दरवाजे से झांककर देखा वह लटका हुआ मिला।
इसके बाद शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। रात 9 बजे पुलिस के कंट्रोल रूम में नरेंद्र के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुची।
पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव कब्जे में लिया। इसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। रविवार सुबह जब मृतक के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव देखकर कोहराम मच गया। मृतक के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 
