- कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड
♦️ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड ने फिर तोड़ी नशा तस्करों की कमर, एक बार फिर की गई चरस की बरामदगी ।।
♦️ अब एएनटीएफ ने फिर किया 01 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर को 2 किलो 479 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार ।।

♦️ बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 लाख रुपए आंकी गई कीमत।
♦️ गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में सुरंग ओखलकांडा क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुका है
♦️ अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था, एएनटीएफ की रडार पर।।
रुद्रपुर – उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल रात्रि को कार्रवाई करते हुए जनपद चंपावत के थाना देवीधुरा क्षेत्रअंतर्गत 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने ससुराल में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था. ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को डिग्री कॉलेज तिराहा रोड देवीधुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.
एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना देवीधुरा, जनपद चंपावत में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-
1. राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा निवासी ग्राम सुरंग थाना खन्सयु जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष
बरामद माल का विवरण-
2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस
ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 27 किलो 412 ग्राम चरस बरामद कर 06 अभियुक्तियों, 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 04 अभियुक्तों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच अभियुक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536
एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-
- निरीक्षक पावन स्वरूप
- उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
- अ0 उ0नि0 जगबीर शरण
4.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान - आरक्षी जितेंद्र कुमार
- आरक्षी अमरजीत सिंह
- आरक्षी इसरार अहमद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
