inden

काम की खबर- इंडेन गैस ग्राहकों के लिए अब जारी हुआ बुकिंग का एकमात्र नंबर,अब इस तरह करनी होगी गैस बुकिंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भारतीय पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मंत्रालय की सरकारी गैस कंपनी इंडेन गैस ने अपने देश भर के उपभोक्ताओं के लिए नई सेवा शुरू कर दी है इस सेवा के तहत इंडियन घरेलू एलपीजी गैस के ग्राहकों के लिए नया नंबर जारी किया है अब देशभर में कहीं भी इंडेन गैस के ग्राहक इस नंबर के जरिए अपनी गैस सिलेंडर की बुकिंग करा पाएंगे और इस नंबर पर गैस सिलेंडर की बुकिंग की सुविधा 24 घंटे सातों दिन काम करेगी अभी तक अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में गैस बुकिंग के अलग-अलग नंबर थे लेकिन अब एक ही नंबर जारी किया गया है और यह नंबर है 7718955555, अब आप इस नंबर से अपने एलपीजी घरेलू गैस के सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..

गैस सिलेंडर बुक कराने की प्रक्रिया

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए-

सबसे पहले आपको इंडेन के बुकिंग नंबर 7718955555 पर कॉल करनी होगी।
यहां पर 16 डिजिट की कस्टमर आईडी एंटर करनी होगी।
यह कस्टमर आईडी इंडेन एलपीजी की इनवॉयस या बुक पर लिखी होती है।
कस्टमर आईडी एंटर करने के बाद बुकिंग कन्फर्मेशन की जानकारी दी जाएगी।
कन्फर्मेशन के बाद आपकी बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।


गैर-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए-

यदि ग्राहक का मोबाइल नंबर इंडेन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है तो उसे 16 डिजिट की कस्टमर आईडी एंटर करनी होगी।
यह प्रक्रिया आईवीआरएस के जरिए भी की जा सकती है।
एक बार कन्फर्मेशन मिलने के बाद आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो जाएगा।
इसके बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग भी कराई जा सकती है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू

उत्तराखंड- (दुःखद) घास काटने गई महिला की खाई में गिरकर मौत, खोजने गए दो युवक भी गिरे खाई में

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें