लालकुआं-पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए नगर के ट्रांसपोर्टरों वह वाहन स्वामियों ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
सोमवार को नगर के ट्रांसपोर्ट व्यवसाई जीवन कबड़वाल व महेश चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों ट्रांसपोर्टर व वाहन स्वामी तहसील में जा धमके। जिन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रही है। जिससे वाहन स्वामी व ट्रांसपोर्टर भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था की पुलिस गांव की सड़कों पर दुपहिया वाहनों का चालान कर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रही है जबकि हाईवे में ओवरलोड वाहनों को महीना लेकर चलने दिया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है । चेतावनी दी है शीघ्र दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी व एसएसपी नैनीताल को भी भेजी गई है। इस दौरान प्रमोद कॉलोनी, हनीफ अहमद, संदेश भाटिया, हरप्रीत सिंह, अमित गुप्ता, सुभाष नगर, जयप्रकाश तिवारी, इमरान खान, कयूम, रईस खान, पातीराम, जीत सिंह, रहीस, प्रमोद राय, इसरार अहमद, राजू शाह, श्याम बिहारी, कोमल प्रसाद, मुनीर अहमद, दीना राय, मुकेश कुमार, जोगिंदर शाह, अब्दुल वाहिद, सानू समेत तमाम लोग मौजूद थे ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

