उत्तरकाशी: उत्तराखंड में इस बार मानसून ने जमकर कहर बरपाया है। खासकर उत्तरकाशी जिला प्राकृतिक आपदा से सबसे ज़्यादा प्रभावित रहा। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा भी कई दिनों तक बाधित रही। अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं और प्रशासन यात्रा को फिर से सुचारू करने की कोशिशों में जुटा है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि गंगोत्री धाम की यात्रा 9 सितंबर से दोबारा शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी भी यात्रियों को सीमित संख्या में भेजा जा रहा है क्योंकि कई जगहों पर रास्ते अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं।

यमुनोत्री यात्रा 13 सितंबर से हो सकती है शुरू
यमुनोत्री नेशनल हाईवे अभी भी कई जगहों पर भारी क्षतिग्रस्त है, खासकर जंगलचट्टी, बनास और फूलचट्टी के पास। जंगलचट्टी में 150 मीटर, बनास में 40 मीटर और फूलचट्टी में कई हिस्सों में सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। एनएच विभाग 12 सितंबर तक सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा है। अगर मौसम ने साथ दिया तो 13 सितंबर से यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा के बाद से ही धराली क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। यहां हेली सेवा के ज़रिए खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं।
संवेदनशील रास्तों पर सख्त निगरानी
गंगोत्री हाईवे पर धरासू, नालूपानी, हेलगुगाड़ और डबरानी जैसे स्थानों पर अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से मशीनरी और टीमें तैनात की हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले जिला प्रशासन द्वारा जारी SOP (मानक परिचालन प्रक्रिया) का पालन करें।
श्रद्धालुओं की संख्या में भारी उत्साह
अब तक चारधाम यात्रा में भारी श्रद्धालु सहभागिता देखने को मिली है।
यमुनोत्री धाम में अब तक 5,85,237 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
गंगोत्री धाम में यह संख्या 6,68,365 तक पहुंच चुकी है।
(आंकड़े: 5 अगस्त 2025 तक के)


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद 
