रामनगर धनगढ़ी सेतु लोकार्पण में सांसद को न बुलाने की खबरें निकली अफवाह
धनगढ़ी सेतु के लोकार्पण को लेकर फैली भ्रामक खबरों पर पीडब्ल्यूडी ने दी जानकारी

हल्द्वानी : धनगढ़ी सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया में प्रसारित नकारात्मक खबरों पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता इं. महेन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 3 जुलाई 2026 की देर शाम सेतु के लोकार्पण के लिए 5 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित किए जाने की सूचना दी थी।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय से सूचना प्राप्त होने के बाद उसी रात लगभग 10 बजे व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सांसद को कार्यक्रम की जानकारी भेजी गई। इसके बाद 4 जुलाई को मंत्रालय से आमंत्रण पत्र अनुमोदित होने पर पौड़ी गढ़वाल के सांसद, उत्तराखंड के सभी राज्यसभा सांसदों तथा संबंधित विधायकों को नाम सहित व्हाट्सएप के माध्यम से आमंत्रण भेजा गया।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार संबंधित जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया। पौड़ी गढ़वाल सांसद से प्रारंभिक संपर्क नहीं हो सका, जिसके बाद शाम को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत हुई। इस दौरान उन्हें लोकार्पण कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध भी किया गया।
अधिशासी अभियंता ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वर्षाकाल से पहले आम जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेतु के लोकार्पण को मंजूरी दी थी। इसी क्रम में 5 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में, साथ ही क्षेत्र के विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धनगढ़ी सेतु का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
यह स्पष्टीकरण अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी की ओर से जारी किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत 
