हरिद्वार- उत्तराखंड पुलिस के लिए यह खबर हैरान करने वाली है कि हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस के हत्थे चढ़े ठग गिरोह में शामिल एक आरोपी की पहचान हरिद्वार पुलिस के जवान के रूप में हुई है, जैसे ही यह जानकारी उत्तराखंड पुलिस महकमे के अधिकारियों को मिली तो तत्काल आरोपी कांस्टेबल यशपाल को डीआईजी एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के गांधी नगर थाने में एक किराना के कारोबारी ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में कहा गया था कि उसके परिचित ने एक व्यक्ति से मिलाया जिसने ₹10 हजार के पांच 500 के नकली नोट बाजार में चलाने की बात कही, व्यापारी ने नकली नोट बाजार में चला दिए, दूसरी मुलाकात में युवक ने ₹3 लाख की असली रकम के बदले ₹9 लाख के नकली नोट देने की बात कही थी, सौदा तय होने के बाद व्यापारी ने तीन लाख की रकम उसे दे दी। बदले में व्यापारी को व्यक्ति ने काले रंग का बैग थमा दिया। इस दौरान पुलिस की वर्दी में पहुंचे युवक ने उसे पकड़ लिया और डरा धमकाकर असली और नकली नोटों का बैग लेकर फरार हो गए। हरियाणा पुलिस द्वारा जब मामले की जांच की गई तो जांच में 7 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े, जिसमें से ज्वालापुर कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल यशपाल भी निकला और यशपाल ने ही कारोबारी को झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देकर गैंग के साथ उसे ठगा था। हरियाणा पुलिस ने 25 फरवरी को पुलिसकर्मी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही यह जानकारी महकमे के सामने आई तो डीआईजी योगेंद्र सिंह यादव ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम 

