उत्तराखंड: महिला का शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार,सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड:महिला का शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार,सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया है. पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 55 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.
पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 3 दिसंबर को पुलिस ने तहरीर देते हुए बताया कि रोहित कुमार निवासी शिवलालपुर अमर झण्डा, काशीपुर, उधम सिंह नगर ने पीड़िता से शादी झांसा देकर काफी दिनों से यौन शोषण कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

शादी के लिए पीड़िता के कहने पर अभियुक्त ने मना कर दिया और अब पीड़िता की निजी फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी की धमकी दे रहा है. महिला ने बताया कि युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी जिसके बाद युवक गंगोलीहाट पहुंचकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया. आरोपी वीडियो फोटो बनाकर काफी दिनों से उसका शरीर शोषण कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उधम सिंह नगर काशीपुर से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें