उत्तराखंड- मां को खो चुकी स्नेहा ने भी कोरोना वैरियर्स बन कर बढ़ाये मदद को हाथ..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कोरोनावायरस से जंग लड़ने के लिए हर कोई अपने स्तर से सहयोग करने में जुटा है, ऐसी ही तस्वीर है उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआ क्षेत्र से आई हैं जहां कुछ माह पूर्व सड़क हादसे में अपनी मां को खो चुकी स्नेहा ने कोरोना वैरियर्स बनकर पीएम रिलीफ फंड में मदद की है।

क्लास 2 की छात्रा स्नेहा की स्वर्गीय मां माया बिष्ट जोकि लालकुआ कोतवाली में महिला दरोगा के पद पर कार्यरत थी कुछ माह पूर्व राज्यपाल ड्यूटी जाने के दौरान दुखद सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर माया अपनी लाडली स्नेहा को अकेला छोड़ कर चली गई। मां के चले जाने के बाद स्नेहा ने न सिर्फ खुद को संभाला बल्कि देश में इस विपत्ति के समय अपने मां के पग चिन्हों में चलते हुए इस छोटी उम्र में सामाजिक भूमिका निभाते नजर आई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
Ad

स्नेहा के पिता सुरेश सिंह बिष्ट ईएसआई अस्पताल में कार्यरत हैं अपने पिता के साथ लालकुआं के वार्ड नंबर 2 में रहने वाली स्नेहा ने इस साल कि अपनी गुल्लक में बचाई हुई सारी सेविंग अपनी मां की याद में पीएम रिलीफ फंड में दी है। स्नेहा के पिता सुरेश सिंह बिष्ट ने बताया स्नेहा ने 51 सौ रुपये बचाकर प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में जमा कराए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार

स्नेहा इस छोटी सी उम्र में आज हम सबके लिए प्रेरणा है जो स्वयं इस विपत्ति काल में देश की मदद को सामने आई है प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश के कोने कोने से लोग इसी तरह मदद कर रहे हैं क्योंकि हम सबको मिलकर इस कोरोनावायरस को हराना है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें