उत्तराखंड: (गजब) यहां जिस मैजिक ऑटो से आए RTO उसे ही किया सीज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : आरटीओ देहरादून के अधिकारी-कर्मचारी गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर पहुंचे। इस दौरान तमाम खामियां देखकर वे दंग रह गए। जिस मैजिक से आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी दफ्तर पहुंचे, खामियां मिलने पर उसे उसी वक्त सीज कर ड्राइवर का लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की धरातलीय हाल जानने के लिए शुरू की गई। कर्मचारियों को लिफ्ट लेनी पड़ी या ई-रिक्शा का बुक करना पड़ा। 20-25 मिनट में दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारी 40 मिनट से एक घंटे में दफ्तर पहुंचे। आरटीओ संदीप सैनी ने कहा कि हर गुरुवार को अधिकारी-कर्मचारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आएंगे। पहले दिन कुछ खामियां दिखी हैं। इन सभी खामियों को एक-एक कर दूर कराया जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें