देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर- पिथौरागढ़ संचालित होने वाली हवाई सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। पवन हंस लिमिटेड प्रबंधन ने सात जून से सेवा को बंद कर दिया है।
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेलीसेवा को शुरू किया गया था। पिथौरागढ़ से सेवा शुरू होती थी और देहरादून तक यात्रियों को लाभ मिलता था। पवन हंस कंपनी का 6 सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं दे रहा था। ये हेलीकॉप्टर देहरादून से सुबह 9 बजे उड़ान भरकर पंतनगर-हल्द्वानी पिथौरागढ़ पहुंचता था। इसके लिए कंपनी पवन हंस लिमिटेड द्वारा देहरादून से हल्द्वानी के बीच किराया 5683 रुपये तथा पंतनगर से पिथौरागढ़ का किराया 4625 रुपये निर्धारित किया गया था।
यात्रा को बंद करने के पीछे कारण केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर की अतिरिक्त जरूरत बताया जा रहा है। इस बारे में पवन हंस कंपनी के इंजीनियर एपी सिंह ने कहा कि केदारनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद फिर से इन रूटों पर हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केदारनाथ मार्ग पर हेली सेवा की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने सेवा को कुछ वक्त के लिए बंद किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गौचर मार्ग पर हेलीकॉप्टर का संचालन हो रहा है।
यात्रा को बंद करने के पीछे कारण केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर की अतिरिक्त जरूरत बताया जा रहा है। इस बारे में पवन हंस कंपनी के इंजीनियर एपी सिंह ने कहा कि केदारनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद फिर से इन रूटों पर हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केदारनाथ मार्ग पर हेली सेवा की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने सेवा को कुछ वक्त के लिए बंद किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गौचर मार्ग पर हेलीकॉप्टर का संचालन हो रहा है।
हेली सेवा के बंद होने के बाद गढ़वाल-कुमाऊं के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक झटका है। पिथौरागढ़ से देहरादून जाने वालों की संख्या अधिक थी। एमरजेंसी में भी हेलीसेवा ने लोगों को राहत दी थी। व्यापार से जुड़े लोग हेली सेवा के शुरू होने से काफी खुश थे। कम वक्त में वह अपनी यात्रा को पूरी कर पा रहे थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
