Haldwani News- मुखानी थाना क्षेत्र के रूपनगर में किराए के कमरे में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है हल्द्वानी में पिछले 14 साल से एमआर की नौकरी करता था। मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है हल्द्वानी में पिछले 14 सालों से किराए में रहकर मेडिकल में एमआर की नौकरी करता था मृतक की पत्नी इन दिनों अपने गांव बिहार गई हुई है।
बुधवार सुबह जब प्रकाश कुमार काफी देर तक नहीं उठा तो मकान मालिक ने जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो प्रकाश कुमार बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ था सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रकाश कुमार मृत अवस्था में था।
मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर मोर्चरी में भेजा है तो वहीं परिजनों को भी सूचित किया है। बताया जा रहा है कि मृतक एक महीने पहले ही इस कमरे में शिफ्ट हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
