आम यात्री बनकर बैठे अधिकारी, सफर के दौरान सामने आया किराया वसूली का खेल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने अनोखी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा खुद सामान्य यात्री बनकर सड़कों पर उतरे और ई-रिक्शा में सफर कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

जांच के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। ऋषिकुल से शिवमूर्ति चौक तक की छोटी दूरी के लिए जहां सामान्य किराया करीब 20 रुपये होना चाहिए था…वहां चालक ने 50 रुपये वसूल लिए। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित ई-रिक्शा को तुरंत सीज कर दिया गया।

इसके बाद शिवमूर्ति चौक से भगत सिंह चौक तक सफर के दौरान एक अन्य चालक ने 30 रुपये की जगह 150 रुपये किराया मांग लिया। इस मामले में भी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
तीसरे मामले में भगत सिंह चौक से शिवालिक नगर तक यात्रा के दौरान चालक न केवल अधिक किराया वसूलता मिला…बल्कि उसने निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ओवरलोडिंग भी की थी। यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के चलते उसका ई-रिक्शा भी सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:बेटियों को धमकी देने के आरोपों पर CM धामी सख्त, SSP को दिए जांच के आदेश

एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ई-रिक्शा में अधिकतम 12 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जा सकता है। इसके बावजूद कुछ चालक यात्रियों, खासकर चारधाम यात्रियों से मनमाना किराया वसूलकर उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

उन्होंने आम लोगों और यात्रियों से अपील की कि यदि कोई चालक निर्धारित किराए से अधिक राशि मांगता है या ओवरलोडिंग करता है तो इसकी सूचना तुरंत परिवहन विभाग को दें…ताकि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें