होटल एवं गेस्ट हाउसों का संयुक्त अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
हल्द्वानी -जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के परीक्षण हेतु गठित संयुक्त समिति ( राजस्व, फ़ायर ,पर्यटन तथा पुलिस)द्वारा आज हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र स्थित विभिन्न होटल एवं गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दल द्वारा होटल कुटुम्ब (नैनीताल रोड), होटल इमपिरियो (नैनीताल रोड), होटल रेडियम (काठगोदाम) तथा एन.ज़ेड. गेस्ट हाउस (काठगोदाम) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC), अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, जल भंडारण एवं अग्निशमन हेतु जल उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। संयुक्त समिति द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान उक्त प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां एवं अभिलेखीय त्रुटियां चिन्हित की गईं, जिनके संबंध में मौक़े पर चालानी कार्रवाई की गई । इसके अतिरिक्त उक्त दोनों होटल्स का पर्यटन विभाग में पंजीकरण भी नहीं पाया गया, तथा इनके विरुद्ध तत्काल पर्यटन अधिकारी द्वारा मौक़े पर ही कार्रवाई की गई ।
जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाएंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न 

