पिथौरागढ़- उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र की इन तस्वीरों ने आजाद भारत के 72 वर्ष बाद के विकास के खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है । बूढ़ी और बीमार महिला को मौत के टूटे फूटे रास्तों से कंधों पर ले जाने की इन तस्वीरों को देखकर आप विचलित भी हो सकते हैं ।
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के दुरस्त गांव हरकोट से एक बीमार वृद्ध महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर जाने की इन तस्वीरों को देश के हरेक व्यक्ति ने देखना चाहिए । पहाड़ में रहने वाले लोगों की पहाड़ से भी बड़ी ऐसी अनेक मुश्किल समस्याओं को देश के दिशानिर्देशकों ने जरूर देखना और समझना चाहिए ।
नैनीताल- देवस्थानम बोर्ड को लेकर आज आएगा हाईकोर्ट से फैसला, सबकी निगाहें फैसले पर
ये तस्वीरें हैं हरकोट गांव से मुनस्यारी को जोड़ने वाली सड़क की जो इनदिनों भूस्खलन के कारण टूट गई है । गांव की ही रहने वाली गोविंदी देवी बीमार हो गई जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना आवश्यक हो गया । अस्पताल ले जाने के लिए कोई मोटर मार्ग नहीं था और गोविंदी चल पाने में असमर्थ थी इसलिए उन्हें डोली पर ले जाने का निर्णय लिया गया । इसके लिए गांव के दर्जनों लोग एकत्रित हो गए और गोविंदी देवी को ले जाया गया । तस्वीरें साफ बयां करती हैं कि किन मुश्किल हालातों में गोविंदी देवी को मौत के रास्ते से मुनस्यारी के चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। गोविंदी देवी की जान बचाने के लिए कठिन मार्ग से ले जाने में कई लोगों की अपनी जान मुश्किल में पड़ गई । हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदी देवी को सकुशल अस्पताल पहुंचा दिया गया ।
हल्द्वानी- भाजपा जिलाध्यक्ष के संपर्क में आए सांसद प्रतिनिधि भी कोरोना पॉजिटिव

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
