अल्मोड़ा- बागेश्वर से फिल्मी स्टाइल में अपनी शादी के कुछ घंटे पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन ने शादी कर ली। उसने प्रेमी के साथ अल्मोड़ा में मंदिर में सात फेरे लिए। दोनों विवाह के बाद अपने गांव डोबा लौट गए। इस दौरान लड़के के पक्ष वाले मौजूद रहे। दोनों की शादी क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी रही।
तीन दिन पहले बागेश्वर जनपद के सात गांव में शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन के घरवाले और रिश्तेदार भी शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे। घर के लोग जहां अगले दिन आने वाली बारात की तैयारी में लगे हुए थे, वहीं दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ शादी से पहली रात डांस कर रही थी। लेकिन डांस करने के बाद देर रात को दुल्हन अचानक अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.।ये खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
मंगलवार को भागी दुल्हन ने बागेश्वर जिले के डोबा गांव निवासी अपने प्रेमी बलवंत सिंह टंगड़िया के साथ हिंदू रीति-रिवाज में सोमेश्वर के खड़केश्वर शिव मंदिर में शादी कर ली। विवाह के बाद दूल्हा बलवंत सिंह ने कहा कि वह पिछले 6 वर्षों से एक दूसरे से प्यार करते हैं। प्रेमिका के घर वाले विवाह के लिए सहमत नहीं हो रहे थे। वहीं, दुल्हन ने कहा कि वह बलवंत से प्यार करती है और उसी से विवाह करना चाहती थी। घरवाले कहीं और शादी करा रहे थे इसलिए वह घर से भाग गई। दोनों ने बताया कि अब विवाह करने के बाद वह खुश हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
