Dehradun News- महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार की आज घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत 22 महिलाओं को सम्मानित की जानी है। पुरस्कार 8 अगस्त को दिया जाएगा। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं साहस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य क्षेत्र में दी जानी है। इस बार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली वीरांगनाओं को भी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है 8 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के हाथों वीरांगनाओं को तीलू रौतेली सम्मान दिया जाएगा।
इस बार प्रदेशभर से पुरस्कार के लिए 95 आवदेन मिले थे जिसके बाद समिति ने 22 नामों का चयन किया है । वहीं इस पुरस्कार में हल्द्वानी ओपन यूनिवर्सिटी के एमएसडब्ल्यू वित्तीय वर्ष के काशीपुर निवासी छात्रा नमिता गुप्ता भी शामिल है।

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
खेल के क्षेत्र में वंदना कटारिया, रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भंडारी पर्वतारोहण- रीना रावत (उत्तरकाशी) शिक्षा व महिला जागरूकता सामाजिक कार्य क्षेत्र में डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), श्यामा देवी (देहरादून), अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़) रेनू गड़कोटी (चम्पावत) शिक्षा के क्षेत्र में डा कंचन नेगी , कोरोना के क्षेत्र मेंचंद्रकला तिवाड़ी (चमोली) पार्वती किरोला( नैनीताल) बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़) नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर), गै बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर), स्वरोजगार क्षेत्र में ममता मेहता बागेश्वर,अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा), बालिका शिक्षा क्षेत्र में रेखा जोशी (पिथौरागढ़) संघर्ष के क्षेत्र में पूनम डोभाल (टिहरी) शामिल है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
