Nainital News- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि कार नैनीताल आ रही थी लेकिन मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर पहले वह दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी दुर्घटना में कार सवार युवा पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद दुर्घटना की सूचना मिलने पर तल्लीताल थाना पुलिस एसडीआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंची और बल्दियाखान से करीब डेढ़ किलोमीटर नैनीताल की ओर से करीब 400-500 मीटर गहराई में गिरी वैन्यू कार संख्या यूके06बीए4993 तक पहुंची।

कार में एक महिला और पुरुष मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें मृतक की पहचान प्रपत्रों से नॉरीन खान (26) निवासी विसारत गंज बरेली व मो. इजहार खान (32) ग्राम ड्योढ़ी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई। तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतकों की पहचान पति-पत्नी के रूप में भी हुई हैं। पुलिस एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर शवों को सड़क तक पहुंचा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
