भगवानपुर निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता
- कल से घर से लापता व्यक्ति की तलाश में जुटे परिजन, आमजन से सूचना देने की अपील
हल्द्वानी। भगवानपुर क्षेत्र के निवारी निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी बीते दिन से लापता हैं, जिससे परिजनों में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल है। बताया जा रहा है कि वे कल अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के अनुसार सुरेश चन्द्र तिवारी के लापता होने की सूचना रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को दे दी गई है, वहीं संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश की जा रही है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर परिवार बेहद चिंतित है और हर गुजरते घंटे के साथ उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सुरेश चन्द्र तिवारी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर 9917911989 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। परिजन और शुभचिंतक उनके सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
