ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और आगामी कुंभ को देखते हुए गंगा किनारे एक नया आस्था पथ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग ने इस परियोजना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था…जिसमें से 23 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
प्रस्तावित आस्था पथ बैराज पुल के पास गंगा के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में करीब 600 मीटर लंबा बनाया जाएगा। इसे श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। योजना के तहत हर 66 मीटर पर तीन नए घाट बनाए जाएंगे…जहां स्नान की व्यवस्था होगी। साथ ही पूरे पथ पर आकर्षक लाइटिंग और बैठने की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
अधिकारियों का मानना है कि नए आस्था पथ से मौजूदा घाटों और रास्तों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। विशेष पर्वों और मेलों के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है…जिससे ट्रैफिक और आवागमन प्रभावित होता है। नया मार्ग बनने से श्रद्धालुओं को शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्से से गुजरे बिना गंगा तट तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
गौरतलब है कि त्रिवेणी घाट से बैराज तक पहले से ही आस्था पथ बना हुआ है…जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग टहलने और गंगा दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नया आस्था पथ बनने से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
