तमंचा लेकर विद्यालय पहुंचा छात्र, मचा हड़कंप
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लक्सर में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की समाजशास्त्र की परीक्षा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग छात्र तमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंचा। इस घटना से शिक्षकों और नकल रोकने के लिए तैनात उड़न दस्ते के सदस्यों के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार, घटना लक्सर के एक इंटर कॉलेज में हुई, जहां परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते के शिक्षकों ने नियमित तलाशी के दौरान एक छात्र की तलाशी ली। तलाशी में छात्र के पास से तमंचा बरामद हुआ,
जिसके बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। डरे हुए शिक्षकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर छात्र को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि छात्र नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे सख्त हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया। छात्र के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। लक्सर के कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया, “छात्र के नाबालिग होने के कारण उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
तमंचा पुलिस के कब्जे में है और इसके स्रोत की जांच की जा रही है।” पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र के पास तमंचा कहां से आया और वह इसे परीक्षा केंद्र में क्यों लेकर आया। इस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच बढ़ते हिंसक रुझानों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भी इस वाकये को लेकर चिंता देखी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

