देहरादून : स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह विश्वविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को प्रभावशाली रूप से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा विदुषी निशंक और प्रति-कुलपति प्रो. आर.सी. सुन्द्रियाल द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया।
समारोह में बीएएमएस, योग और बीएनवाईएस के विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन, सामूहिक गीत, नृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभागार को ऊर्जा और वीर रस से भर दिया। इन प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश दिया।
संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत देश राग और लोक गीतों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बीएएमएस के छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाट्य प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया और कई दर्शकों की आँखें नम हो गईं।
विदुषी निशंक ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदान और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है और एक सशक्त, समावेशी और जिम्मेदार भारत के निर्माण का संदेश देता है।
प्रति-कुलपति प्रो. आर.सी. सुन्द्रियाल ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व और संविधान द्वारा प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों एवं दायित्वों के संतुलन पर बल दिया। वहीं विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक प्रदीप कोठियाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सामाजिक प्रतिबद्धताओं को रेखांकित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल और डॉ. शिवानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव बालकृष्ण चमोली, डीन अकादमिक प्रो. राजुल दत्त, प्राचार्य नर्सिंग डॉ. अंजना विलियम्स, कुलसचिव अरविंद अरोड़ा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आईटी सेल समन्वयक अंजलि नैथानी, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, विद्यार्थी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 
