coronavirus update in india

सोशल मीडिया में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं? Coronavirus

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कोरोना वायरस को जबसे आपदा और महामारी के रूप में घोषित किया गया है. तब से सोशल मीडिया में कोरोनावायरस को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर निगरानी रखी जा रही है. पुलिस महकमे का आईटी सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोनावायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं. ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज करेगी. Coronavirus

साभार सोशल मीडिया

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर पुलिस ने आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद बताया कि सोशल मीडिया में तरह तरह की पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें कुछ कोरोनावायरस को लेकर भ्रामक अफवाहें फैलाने की भी है. इसको लेकर पुलिस महकमा अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वर बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 188 के साथ ही आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करेगी.Coronavirus

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें