- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित आवास पर लगाया गया स्मार्ट मीटर
खटीमा: उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० द्वारा भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना आर०डी०एस०एस० के अन्तर्गत प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर की स्थापना के कार्य गतिमान हैं। इस योजना के तहत उत्तराखण्ड के 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर की स्थापना तथा परिवर्तकों व फीडर्स पर भी स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं। यह योजना पूरे देश में चल रही है तथा कई राज्यों में लाखों स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है।
इसी क्रम में आज दिनांक 15 मार्च 2025 को यूपीसीएल टीम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निजी आवास तराई नगला खटीमा परिसर में स्मार्ट मीटर की स्थापना की गई। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्मार्ट मीटर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई तथा किस प्रकार मीटर का ऑनलाइन डाटा मोबाइल पर देखा जा सकता है, के बारे में UPCL के अधीक्षण अभियंता श्री शेखर त्रिपाठी जी द्वारा अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा स्मार्ट मीटर की तकनीकी की सराहना की तथा बताया कि स्मार्ट मीटर की स्थापना सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाभप्रद होगी। यह पहल प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को भी अपने घरों पर अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्रेरित करेगा। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विभागीय अधिकारियों को आम जनता के मध्य इस मीटर की विशेषताओं को बताने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान UPCL टीम के साथ श्री नितिन भदौरिया, उधम सिंह नगर जिलाधिकारी जी भी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश 

