- देहरादून- राशन कार्ड के लिए अब सख्त नियम: आय प्रमाणपत्र के साथ छह माह की बैंक स्टेटमेंट अनिवार्य”, फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद सख्ती
देहरादून– जिले में राशन कार्ड फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आने के बाद जिला पूर्ति विभाग ने अब नियमों को सख्त कर दिया है। विभाग द्वारा की गई जांच में 3,323 राशन कार्ड फर्जी पाए गए, जिसके बाद नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और कड़ा बना दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) केके अग्रवाल ने बताया कि अब राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को परिवार की वार्षिक आय प्रमाणपत्र के साथ-साथ सभी सदस्यों के पिछले छह माह की बैंक स्टेटमेंट भी जमा करनी होगी। इसके अलावा क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा भी गोपनीय माध्यमों से परिवार की माली स्थिति की पुष्टि की जाएगी।

ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य:
परिवार की वार्षिक आय प्रमाणपत्र
सभी सदस्यों के छह माह की बैंक स्टेटमेंट
अन्य आवश्यक दस्तावेज जिनसे परिवार की आर्थिक स्थिति स्पष्ट हो
विभाग ने साफ किया है कि अगर किसी भी दस्तावेज या जांच में आर्थिक स्थिति निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई, तो उस परिवार को राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा। यह कदम उन लोगों को रोकने के लिए उठाया गया है, जो झूठे दस्तावेजों के जरिए गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ ले रहे हैं।
विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था से केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन 
