हल्द्वानी– उत्तराखण्ड में बनने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म की १५ दिन से अधिक की शूटिंग का पहला चरण अब पूरा हो गया है।
अपना आकाश उत्तराखण्ड के प्रेरक कथानक पर बनी व १०० प्रतिशत यहीं शूट की गई तथा लगभग सारे उत्तराखण्ड के लेखक, कलाकार, निर्माता, निर्देशक की पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी।

फिल्म की शूटिंग अल्मोड़ा के पाटिया गांव, डीनापानी व कसारदेवी के आसपास और रुद्रपुर के आसपास हुई! जिसमें पाटिया गांव के होमस्टे में लगभग ४० लोगों की यूनिट रुकी जिससे सरकार की विलेज टूरिज्म योजना को प्रमोट करने की तरफ एक कदम बढाकर एक नई पहल की है।

फिल्म के मुख्य रोल में हिंदी फिल्मों के जाने माने कलाकार कुणाल पन्त, हेमन्त पाण्डे व रोहित अग्रवाल हैं! अन्य भूमिकाओं में उत्तराखण्ड के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का जीवंत इजहार किया है। इनमें प्रमुख हैं अंकिता परिहार, चन्द्रा बिष्ट, पदमेन्द्र रावत व राजेश नौगाईं। सहायक भूमिका में हल्द्वानी से मनमोहन जोशी; रुद्रपुर से डा. ललित मोहन उप्रेती, सुनील पन्त, अपर्णा सिंह , मदन मोहन बिष्ट, हेम पन्त, अनुग्रह अग्निहोत्री, प्रियांशी, सुखविंदर चावला, शिवम् , विनय पाल, भोला आदि ने अभिनय किया है। इसके अलावा अल्मोड़ा से दीक्षा बोरा, दीपक बिष्ट, समृद्धि शाह, प्रदीप कुमार, दीपू कांडपाल, ललित तिवारी, संदीप नयाल, साक्षी पांडे आदि ने भी अलग अलग सहायक भूमिका में काम किया है !

फिल्म के निर्माता डा. उदय पन्त ने बताया कि उनकी निर्देशन टीम में उनके अलावा मनीष मेहता, कुणाल पन्त, और गगन सेठी हैं। सहायक निर्देशन में रीना शाही व नंदिता तथा सिनेमेटोग्राफर शकील रेहान खान वो राजन सिंह हैं ! उन्होंने बोला की पूरी यूनिट को लेके किसी गांव के अंदर शूट करना अपने आप में चैलेंजिंग था लेकिन पहाड़ के लिए कुछ करने की कोशिश और प्रेरणा ने पीछे नहीं हटने दिया ! ये फिल्म स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने व उत्तराखण्ड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने और विलेज टूरिस्म को प्रमोट करने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएगी! इस स्तर की फिल्म से उत्तराखण्ड को फिल्म-जगत में बड़ी सफलता मिलेगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
