उधम सिंह नगर: जनपद में SIS Limited द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जनपद में SIS Limited द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन

रूद्रपुर 18 मई, 2026 (सू.वि.)- जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि SIS Limited द्वारा सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती शिविर का आयोजन जनपद के विकासखंडों में किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों (पुरुष वर्ग) को पंजीकृत कर प्रशिक्षण उपरांत स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में 'मोहम्मद' दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला


उन्होंने बताया कि भर्ती शिविर का आयोजन विकासखंडवार निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। विकासखंड बाजपुर में 21 एवं 22 मई, गदरपुर में 23 एवं 25 मई, जसपुर में 26 एवं 28 मई, काशीपुर में 29 एवं 30 मई, सितारगंज में 01 एवं 02 जून, खटीमा में 03 एवं 04 जून तथा रुद्रपुर में 05 एवं 06 जून को भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी


जिला विकास अधिकारी ने सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित विकासखंड में निर्धारित तिथि पर पहुंचकर भर्ती शिविर में प्रतिभाग करें तथा इस अवसर का लाभ उठाएं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी अमित कुमार वर्मा से मोबाइल नंबर 7830225134 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें