लालकुआँ के बिन्दुखत्ता में दिनदहाड़े लाखों रूपये की चोरी, पुलिस कर रही है मामले की जांच, जल्द खुलासे का दावा।
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में रविवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
इधर मिली जानकारी के अनुसार, तिवारी नगर चित्रकूट (नंबर-14) निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। घर पर उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे चंद्रा अपने बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर घोड़ानाला स्थित अपने ससुराल गई थीं। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने बड़ी इत्मीनान से अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे साढ़े 11 तोले सोने के आभूषण व 35 हजार रुपये की नगदी समेटकर फरार हो गए।
वही शाम करीब 4 बजे जब चंद्रा कोठारी वापस घर पहुंचीं, तो मुख्य द्वार खोलने के बाद अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था और कीमती जेवरात गायब थे। पीड़ित महिला की सूचना पर कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। कोतवाल ने बताया कि चोरों की धरपकड़ के लिए एसओजी (SOG) टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
इधर सीओ अमित कुमार का कहना है पुलिस टीमें जांच कर रही है जल्द ही खुलासा कल लिया जाएगा।।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई 
