हल्द्वानी: चोरगलिया क्षेत्र के दुबेलबेरा, भीड़ा व आमखेड़ा में बरसात से पूर्व संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए आज एसडीएम हल्द्वानी पारितोष वर्मा के नेतृत्व मे टीम ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ वन विभाग, वन क्षेत्राधिकारी रनशाली, सिंचाई विभाग के जेई तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान डार्यवजन (मलबा हटाने) एवं तटबंधों के साथ अन्य बचाव कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। यह निर्णय जनहित में तत्काली प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया गया है।
एसडीएम परितोष वर्मा ने जानकारी दी कि सुनारधड़ा और कुटलिया क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कह प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से प्रयासरत है कि मानसून से पहले सभी आवश्यक बचाव कार्य पूरे किए जाएं, जिससे जन-धन की हानि से बचा जा सके।” प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य जनहित में है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
