उत्तराखंड की राशन दुकानों में रेत वाला नमक,प्रसाशन ने की छापेमारी।
मसूरी (देहरादून)- उत्तराखंड में सरकारी राशन वितरण प्रणाली पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य के कई जिलों में राशन की दुकानों पर वितरित हो रहे नमक में रेत और अन्य मिलावट की शिकायतें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया है। खास बात यह है कि इस राशन में रेत और धूल के कण साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं। मामला सामने आते ही उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई वह उत्तराखड के सभी राशन की दुकानों में मौजूद नमक की सैपलींग की जा रही है।
मसूरी में एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में मसूरी में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया,जो जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर किया गया। इस अभियान के तहत मसूरी की सभी राशन की दुकानों पर रैंडम चेकिंग की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर दुकानों में उपलब्ध नमक के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विशेष बात यह है कि यह नमक सरकारी ब्रांडिंग के तहत वितरित किया जा रहा था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तस्वीरें छपी हुई थीं। अब सवाल उठता है कि जिस ब्रांड के प्रचार में सरकार का भरोसा झलकता है, क्या उसी में मिलावट की शिकायतें आना एक बड़ा षड्यंत्र है?
वायरल वीडियो में कुछ उपभोक्ताओं ने कैमरे पर साफ तौर पर बताया कि उन्हें जो नमक मिला है, उसमें रेत और धूल इतनी ज्यादा है कि खाना बनाना भी मुश्किल है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला और आम जनता में गुस्सा और भय दोनों की लहर दौड़ गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की मिलावट न सिर्फ जनता के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है, बल्कि यह सप्लाई चेन में बड़े स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है। कहीं यह कोई संगठित मिलावट रैकेट तो नहीं, जो नमक में रेत मिलावा राशन परोस रहा है?
एसडीएम मसूरी कुमकुम जोषी ने कहा कि मसूरी की सभी राशन दुकानों पर निरीक्षण किया गया। नमक के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता को मिलावटी सामान नहीं दिया जाएगा, यह हमारी प्राथमिकता है।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेत मिश्रित नमक से जुड़ी शिकायत को गंभीरता से लिया है। साथ ही तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति चंद्रेश कुमार की मानें तो जून 2024 से ‘मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ संचालित हो रही है। इसके तहत एनएफएसए के राशन कार्ड धारकों को 1 किलो आयोडाइज्ड यानी आयोडीन युक्त नमक मात्र 8 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने यहां किया अचौक निरीक्षण
लालकुआं : यहां महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी
अल्मोड़ा : सल्ट के दीपक राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने, क्षेत्र में हर्ष की लहर
उत्तराखंड में हादसा: नदी में समाई कार, तीन शव बरामद, एक घायल अस्पताल भर्ती, कई लापता
उत्तराखंड: कौन हैं उत्तराखंड पीसीएस टॉपर जसमीत कौर? कैसी रही उनकी जर्नी
धामी सरकार के कामकाज की गूंज राजस्थान तक, बड़े नेता ने की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड : राजस्थान के मंत्री ने क्यों की धामी सरकार की तारीफ? जानिए
रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा की बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप जिलाधिकारियों में नाम दर्ज
उत्तराखंड: वन दरोगा बनने के बाद नहीं रुके देवाशीष, अब बने राज्य कर अधिकारी
उत्तरकाशी की बेटी प्रकृति नेगी बनीं डीएसपी, पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता 
