देहरादून। एनईपी के तहत विद्यालयी शिक्षा के लिए पाठ्यचर्या की रूपरेखा को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत स्कूलों में अब 240 दिन कक्षाएं चलेंगी। जबकि परीक्षा के लिए 20 कार्यदिवस तय किए गए हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बनी राज्य स्तरीय टास्क फोर्स ने इसे मंजूरी दी है। इसके तहत हर सप्ताह 32 घंटे का शैक्षणिक दिवस आवंटित किया गया है। सहशैक्षणिक गतिविधियों एवं बस्ता रहित दिवसों के लिए 10-10 दिन तय किए गए हैं। सचिवालय में हुई बैठक में विभागीय मंत्री ने बताया कि एनईपी-2020 की सिफारिशों के तहत कुल 297 टास्क निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 202 टास्क राज्यों की ओर से लागू किए जाने हैं।
राज्य पाठ्यचर्या की संरचना को प्रमुख रूप से पांच भागों में बांटा गया है। पहले भाग में विद्यालयी शिक्षा के व्यापक उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की प्राप्त के लिए अपेक्षित मूल्य, स्वभाव, दक्षता, कौशल और ज्ञान की स्पष्टता को रखा गया है। दूसरे भाग में महत्वपूर्ण क्रॉस विषयों, मूल्य
पाठ्यचर्या की रूपरेखा को टास्क फोर्स ने दी मंजूरी
आधारित शिक्षा, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, समावेशी, मार्गदर्शन एवं परामर्श आदि विषय शामिल किए गए हैं। तीसरे भाग में विषयों की विस्तृतता, शिक्षण मानक, उपयुक्त विषयवस्तु का चयन, शिक्षा शास्त्र और मूल्यांकन क्षेत्रों के लिए विशिष्ट दिशा निर्देशों का समावेश शामिल हैं। इसी तरह चौथे भाग में विद्यालयी संस्कृति क्रिया-कलाप एवं प्रक्रियाएं और पांचवें भाग में विद्यालयी शिक्षा की समग्र पारिस्थितिकी तंत्र के लिए शिक्षा क्षमताएं, सेवा-शर्ते एवं समुदाय व परिवार की भूमिका का समावेश किया गया है।
बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शिक्षा रविनाथ रामन, सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक एससीईआरटी बंदना गर्व्याल, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, एनईपी सेल प्रभारी कृष्णानंद बिजल्वाण, समन्वयक रवि दर्शन तोपवाल आदि शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
