- फ़ोटो:भारतीय सेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की बेटी मेजर प्रिया सेमवाल को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में देहरादून धोरणखास गांव निवासी मेजर प्रिया सेमवाल ने मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेजर प्रिया सेमवाल शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई भी की।
ज्ञात हो कि मेजर प्रिया सेमवाल देश की पहली महिला है, जिसने पति (नायक अमित शर्मा) के शहीद होने के उपरांत भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। मेजर प्रिया सेमवाल को उत्तराखंड सम्मान, प्रथम वीर नारी सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। मेजर प्रिया देश की पहली वीर नारी है जिनको परमानेंट कमीशन मिला है। मेजर प्रिया सेमवाल के अलावा देहरादून के दो और बेटियों मेजर मेघा ठाकुर, मेजर कनिका कुकरेती को भी परमानेंट कमीशन मिला है।
गौरतलब है कि 20 जून 2012 को अरुणाचल में सेना के ऑपरेशन ऑर्किड में दून निवासी 14 राजपूत रेजीमेंट के नायक अमित शर्मा शहीद हो गए थे। जिसके बाद साल 2013 में प्रिया सेमवाल कमीशन हुई और 15 मार्च 2014 को प्रिया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी(ओटीए) चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुईं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
