उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

विकासनगर। देहरादून जिले की कालसी तहसील के सहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर 29 सितंबर को सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ढलान पर ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक ने एक यूटिलिटी वाहन को टक्कर मार दी और सड़क किनारे दुकान के पास बैठी चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेना का ट्रक समाल्टा की ओर से सहिया की तरफ आ रहा था। सहिया के पास ढलान पर अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ गया।

ADVERTISEMENTS

ट्रक ने मोड़ पर सामने खड़ी यूटिलिटी को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे दुकान के पास बैठी चार महिलाएं भी उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में यूटिलिटी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायल महिलाओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया।

सीएचसी सहिया की डॉक्टर हुमा परवीन के अनुसार, चारों महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

हादसे में घायल महिलाओं की पहचान असाड़ी देवी (65), निवासी माटला, समाल्टा, विकासनगर; सीमा देवी (45), निवासी ददौली, समाल्टा, विकासनगर; शिखा (18), निवासी ददौली, समाल्टा, विकासनगर और ढेकूटी देवी (60), निवासी खतार, विकासनगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी सीएचसी सहिया पहुंची और घायलों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहिया चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि सेना के वाहन को पुलिस चौकी में खड़ा करवाया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें