देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से बातचीत के बाद उनके दल को फ्लैग ऑफ कर यात्रा के लिए रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को देश के अलग-अलग राज्यों को नजदीक से समझने का अवसर देते हैं। भ्रमण के दौरान युवा वहां की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं और विकास से जुड़े कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से जान सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों की कार्यप्रणाली और वहां अपनाई जा रही नई पहल से युवाओं को सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उनके अनुभव का दायरा भी बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने यात्रा पर जा रहे युवा क्रिएटर्स से विशेष रूप से कहा कि वे हरियाणा भ्रमण के दौरान वहां की संस्कृति और अच्छी कार्यप्रणालियों को समझें। इसके साथ ही दूसरे राज्यों के लोगों को उत्तराखंड की पहचान से भी परिचित कराएं।
उन्होंने युवाओं से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और प्राकृतिक विरासत को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश में विकास और नवाचार की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी साझा करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे भ्रमण केवल यात्रा तक सीमित नहीं होते…बल्कि इससे अलग-अलग राज्यों के युवाओं और समाज के बीच संवाद को बढ़ावा मिलता है। युवा जब दूसरे राज्यों की व्यवस्थाओं और अनुभवों को समझकर वापस लौटेंगे…तो उन्हें उत्तराखंड के संदर्भ में भी नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हरियाणा जा रहा यह युवा दल वहां की संस्कृति, स्थानीय विशेषताओं और विकास से जुड़ी गतिविधियों को करीब से समझेगा। साथ ही युवा क्रिएटर्स उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को भी दूसरे राज्यों के लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
