रुद्रपुर : रुद्रपुर के डीडी चौक स्थित विश्वकर्मा मार्केट में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी ने बची हुई 41 दुकानों में से करीब 20 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम पुलिस बल के साथ मार्केट पहुंची। टीम को देखते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि इन दुकानों से उनका लंबे समय से रोजगार जुड़ा है और बिना उचित व्यवस्था किए दुकानें तोड़ने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारी और समाजसेवी बुलडोजर के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया….जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
मौके पर पहुंचे रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों के लिए प्रस्तावित दुकानों के आवंटन को लेकर व्यवस्था किए जाने की बात कही।
वहीं व्यापारियों ने प्रस्तावित दुकानों के आवंटन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मार्केट में प्रभावित दुकानदारों की संख्या अधिक है….जबकि करीब 25 लोगों को ही दुकानें मिलने की बात सामने आ रही है। व्यापारियों ने सवाल किया कि बाकी दुकानदारों का पुनर्वास कैसे होगा।
व्यापारियों ने प्रशासन से सभी प्रभावित दुकानदारों के लिए पारदर्शी तरीके से दुकान आवंटन और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन करेंगे।
इससे पहले प्रशासन विश्वकर्मा मार्केट की पांच दुकानों को ध्वस्त कर चुका है। बुधवार की कार्रवाई के बाद अब बाकी दुकानों को लेकर भी व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 