रुद्रपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की बैठक में हुए विवाद के बाद रुद्रपुर की राजनीति गरमा गई है। मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उनके आवास पर भी पहुंची….लेकिन वह घर पर नहीं मिले।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में SIR की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के बाद शुरू हुआ विरोध
विवाद के बाद विधायक शिव अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने ठुकराल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
देर रात सहायक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर पंतनगर थाने में राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
ठुकराल के घर पहुंची पुलिस
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस टीम राजकुमार ठुकराल के एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, उस समय ठुकराल घर पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वह बाहर गए हुए थे….जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।
ठुकराल ने भी पुलिस को दी शिकायत
मामले में राजकुमार ठुकराल ने भी सिडकुल पुलिस को शिकायत दी है। उनकी शिकायत पर फिलहाल जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले से जुड़े आरोपों और दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़
हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश 