महापौर ने सीएम धामी का जताया आभार
- रूद्रपुर की विकास योजनाओं पर भी की चर्चा
रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खटीमा स्थित कैम्प कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निकायों की टेंडर समितियों से निकाय अध्यक्षों को बाहर किये जाने का शासनादेश निरस्त किये जाने एवं कैबिनेट की बैठक में राज्य हित में ऐतिहासिक फैसले लिये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही रूद्रपुर शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।

मुलाकात के दौरान महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम की टेंडर समितियों में पुरानी व्यवस्था बहाल करने पर आभार किया साथ ही कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 को मंजूरी मिलने पर विशेष रूप से सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से अति सूक्ष्म स्वरोगार योजना को भी मर्ज किये जाने से हजारों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा राज्य की एकल महिलाओं के लिए दो लाख रूपये तक का कारोबार शुरू करने के लिए डेढ़ लाख रूपये तक का अनुदान दिये जाने पर भी सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने युवा शक्ति और मातृ शक्ति के हित में बड़ा फैसला लेकर जनभावनाओं का सम्मान किया है। कहा कि कैबिनेट बैठक में हुए ऐतिहासिक फैसलों से प्रदेश में विकास की गति ओर तेज होगी।
साथ ही महापौर ने मुख्यमंत्री धामी से रूद्रपुर के विकास के लिए नगर निगम को अतिरिक्त बजट दिलाये जाने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में कई बड़े प्रोजेक्ट पर नगर निगम काम कर रहा है जिनकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रूद्रपुर में नगर निगम द्वारा पिछले तीन माह में कराये गये कार्यों की जानकारी भी दी और भावी योजनाओं के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री ने महौपार को रूद्रपुर के विकास में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान साथ में खटीमा पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद जोशी जी उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना 
