भारत सरकार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे जारी जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान एवं मौसम चेतावनी के अनुसार दिनांक 10 जुलाई, 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर सहित राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अत्यंत तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर (Very Intense to Extremely Intense Spell of Rain) होने की प्रबल संभावना का (रेड अलर्ट) जारी किया गया है। उक्त मौसमीय परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद में जलभराव, वृक्ष गिरने, विद्युत आपूर्ति बाधित होने तथा आवागमन प्रभावित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए, एहतियातन जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 10 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) को एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः निर्देशित किया जाता है कि सम्बन्धित तहसील एवं विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय / संस्थान उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
ह०/-जिलाधिकारी



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी पर था शक…पिता ने दोस्त संग रची खौफनाक साजिश, लाड़ली की हत्या के बाद गंगनहर में फेंकी लाश
उत्तराखंड : लंबे इंतजार के बाद छह वन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रक्षाबंधन पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में किसान महासभा का बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले राजस्व गांव का मुद्दा फिर गरमाया
हल्द्वानी गोरापड़ाव डकैती कांड में चार और आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली
उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश 
