जिला ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक रिश्तों कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को सिडकुल क्षेत्र में मिले 14 साल के बच्चे की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। खुलासे में पुलिस ने बताया कि कलयुगी पिता ने ही अपने 14 साल के बेटे अंकित की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे को स्कूल ले जाते समय उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पिता देवदत्त गंगवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी देवदत्त अपने बेटे की चोरी की आदत से परेशान था। सोमवार को भी अंकित ने 10 हजार रुपये चुरा लिए थे, जिससे गुस्से में आकर कलयुगी पिता ने हत्या की साजिश रच डाली।
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि घर में चोरी की घटनाओं और पत्नी-बेटे के व्यवहार से वह मानसिक रूप से टूट चुका था। गुस्से में आकर उसने बेटे को स्कूल छोड़ने के बहाने साइकिल से साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद ही फैक्ट्री में जाकर अपने भतीजे को फोन कर घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना मृतक की मां आरती ने पुलिस को दी थी। उसने बताया कि उसका बेटा अंकित गंगवार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पिता के साथ गुरुकुल स्कूल गया था, लेकिन दोपहर एक बजे पड़ोसी जीतू ने सूचना दी कि सिडकुल की रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में अंकित का शव मिला है।
घटनास्थल पर पहुंची मां आरती ने देखा कि अंकित की आंखें कुचली गई थीं, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उसकी शर्ट से गला घोंटा गया था। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में सच सामने आया कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का खुद का पिता ही है।
सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए पंतनगर पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी देवदत्त मूल रूप से ग्राम खखूमा, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में परिवार सहित आजादनगर ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में रह रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं 
