गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक कार्यालय में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी समेत कीमती सामान लूट लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 10 से 12 बंदूकधारी बदमाशों ने कार्यालय में मौजूद लोगों को हथियारों के बल पर धमकाया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि बदमाश कार्यालय से करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और करीब 12 मोबाइल फोन लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। हल्द्वानी कोतवाली की मंडी चौकी क्षेत्र में हुई वारदात के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई टीमें सक्रिय कर दी हैं।
पुलिस टीमों की ओर से जिले की सीमाओं और बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, जिस कार्यालय में लूट की वारदात हुई है, वहां किसी अन्य गतिविधि के संचालित होने की भी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वारदात से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया 
