✅बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई – आयुक्त कुमाऊं मण्डल
कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन के दोपहिया वाहन संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान संज्ञान में आया है कि मण्डल अन्तर्गत कुछ दोपहिया वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित हुए सड़कों पर चलाए जा रहे हैं। नियमानुसार बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी वाहन का सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई वाहन डीलर वाहन क्रय करने वाले व्यक्ति/स्वामी को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन विक्रय कर संचालन हेतु देता है, तो ऐसे डीलर पर नियमानुसार लाइफ टाइम टैक्स के 15 गुना जुर्माना आरोपित किया जाएगा।
उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी/अल्मोड़ा को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित कर सम्बन्धित वाहन डीलरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। इस संबंध में की गई कार्यवाही की आख्या 07 दिवस के भीतर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों का कड़ाई से पालन कराना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
