Rishabh Pant News: भारत के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत हॉस्पिटल से बाहर निकल कर चलते नजर आए। उन्होंने बैसाखी के सहारे चलने के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक कदम आगे, एक कदम स्ट्रॉन्गर, एक कदम बेहतर।’ 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद पंत ने पहली बार खुद के फोटो शेयर किए। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट अभी चल रहा है। ऋषभ पंत ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘एक कदम आगे, एक कदम मजबूत और एक कदम बेहतर…
देहरादून में कुछ समय इलाज कराने के बाद BCCI ने पंत को बेहतर इलाज के लिए मुंबई स्थित कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया। जहां BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ। एक्सीडेंट के बाद 16 जनवरी को पंत ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने ठीक होने का मैसेज पोस्ट किया था। पंत ने हादसे के बाद खुद को हॉस्पिटल पहुंचाने वालों को धन्यवाद भी कहा था। पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Isha Negi) ने दिल छू लेने वाला कमेंट किया।ईशा नेगी ने पंत को फाइटर कहा है। इसके साथ ही ईशा ने रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की। ईशा का यह कमेंट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऋषभ पंत ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 फोटो शेयर किए। इन फोटोज में पंत व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने दिखे। वह दोनों हाथों से बैसाखी पकड़कर चलते नजर आ रहे हैं। पंत के फोटोज पोस्ट करते ही कई फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए। कुछ ने उनके जल्द ही स्वस्थ होकर टीम इंडिया में वापसी करने की दुआ मांगी तो कुछ ने लिखा, ‘आप जल्द ही धमाकेदार वापसी करेंगे।’

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
