देहरादून: देहरादून में इस वर्ष खेल महाकुंभ को नए स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। अब यह प्रतियोगिता मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के नाम से जानी जाएगी। प्रतियोगिता की शुरुआत 23 दिसंबर से होगी और इसका आयोजन पूरे प्रदेश में चार चरणों में किया जाएगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर पर आयोजित होगी। इस दौरान कुल 26 खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी….जिनमें पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी का समापन 28 जनवरी को होगा। इस अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। विजेता का चयन खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदकों के आधार पर तय किया जाएगा। इसके अलावा सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को दो लाख रुपये और विधानसभा ट्रॉफी जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को एक लाख रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और अब तक एक लाख से अधिक खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 22 दिसंबर तक जारी रहेगा।
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी अलग से एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तैराकी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेल विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, ठहराव और भोजन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
